फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bodies of real sisters drowned in canal found

Chandauli News: नहर में डूबीं सगी बहनों के शव उतराए मिले

Wed, 28 May 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bodies of real sisters drowned in canal found
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप नरायनपुर पंप कैनाल में नहाते समय सोमवार की दोपहर डूबीं दोनों बहनों का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मंगलवार को भोर में तीन बजे मिला। दोनों के शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन अलीनगर निवासी पन्ना बनवासी की बेटी अनीता (20) और संगीता (09) परिवार की अन्य लड़कियों के साथ सोमवार की दोपहर महेवा के पास बड़ी नहर में नहाने के लिए गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय संगीता का पैर फिसल गया था। इससे वह गहरे पानी में डूबने लगी थी। उसे बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन अनीता भी पानी में चली गई। इस दौरान वह भी डूबने लगी। नहर में ज्यादा पानी होने के कारण कोई भी पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। साथ में नहा रहीं अन्य लड़कियां शोर मचाने लगी थीं और भागते हुए घर पहुंचीं। जहां उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी थी। इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, लेकिन नहर में ज्यादा पानी होने के कारण उन्हें खोजने में मुश्किल हो रही थी। नहर में पानी का बहाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सूचना दी गई। पूरी रात पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों को खोजने में लगी रही। देर रात में जब नहर में पानी कम हुआ तो दोनों को शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मंगलवार को भोर में करीब तीन बजे मिले। अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों के शव मिल गए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed