फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boat operation started at Sitamarhi-Mishrapur ghat

Chandauli News: सीतामढ़ी-मिश्रपुर घाट पर नौका संचालन शुरू

Sun, 28 Sep 2025 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:58 AM IST
विज्ञापन
Boat operation started at Sitamarhi-Mishrapur ghat
सीतामढ़ी-मिश्रपुर घाट के बीच नौका संचालन होने पर नाव पर बैठते लोग। संवाद
सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद सीतामढ़ी-मिश्रपुर घाट पर शुक्रवार को छोटी नौकाओं का संचालन शुरू हो गया है। नौका संचालन शुरू होने से करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव होने के बाद से ही नौका संचालन बंद हो गया था। इससे बड़ी संख्या में लोगों को इस पार से उस पार आने-जाने में परेशानी होती थी। वहीं कई बच्चों का स्कूल भी प्रभावित हो रहा था। जिले में सीतामढ़ी, रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर पीपा पुल बनाया जाता है। हर साल बारिश सीजन के पहले पीपा खोल दिया जाता है और लोगों की सहूलियत के लिए नाव का संचालन किया जाता है। रामपुर और धनतुलसी में भदोही लोक निर्माण विभाग नाव का संचालन करता है। वहीं सीतामढ़ी-मिश्रपुर में लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर नौका संचालन कराता है। गंगा का पानी कम होने के बाद एक बार फिर से नाव का संचालन शुरू हो गया है। इससे गंगा पार मिर्जापुर जनपद के जिगना, हरगढ़, मिश्रपुर, खैरा, बसेवरा आदि गावों से बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं सीतामढ़ी के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण पीपा पुल और नौका के माध्यम से आते हैं। नौका संचालन बंद रहने से ऐसे छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गईं थीं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका प्रभाव देखने को मिला और शुक्रवार से विधिवत दो छोटी नौकाओं का संचालन शुरू हो गया। इस वर्ष गंगा का जलस्तर अधिक होने और तेज धारा के कारण नौका संचालन में काफी दिक्कतें हुईं। देर से ही सही लेकिन नौका संचालन शुरू हो गया। मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने कहा कि नौका संचालन शुरू कर दिया गया है। गंगा का पानी बढ़ने के कारण नौका संचालन रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed