फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boarded the crime graph in the state

प्रदेश में चढ़ा अपराध का ग्राफ

Fri, 16 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 16 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Boarded the crime graph in the state
बसपा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यालय पर पार्टी की
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काट कर बसपा सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। आयोजन के अंत में गरीबों को कंबल भी वितरित किया गया।


इस दौरान मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर डा. रमाशंकर ने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ चढ़ रहा है। सपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है।  


उन्होंने कहा कि बहन मायावती का आठ वर्ष का कार्यकाल विरोधियों के 59 वर्ष के कार्यकाल पर भारी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश के नाम समर्पित कर दिया है।

उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों सहित सर्वसमाज के हित के लिए जो कार्य किए, वह किसी भी सरकार ने नहीं किए हैं। प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकारें केवल बड़ी-बड़ी        बातें करती हैं।


वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार ने सांप्रदायिकता फैला रखी है। अब तक यूपी में 150 सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। बहन जी ने अपने कार्यकाल में सर्वसमाज का ध्यान रखा।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहन जी ने 26 जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की थीं। जिसे सपा सरकार ने बंद कर दिया।

बसपा सरकार की कई योजनाओं को यह सरकार नाम बदलकर संचालित कर रही है।
लोेक सभा प्रभारी गुलशेर अरशद सिद्दीकी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास कागजों पर ही हो रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं और गरीब सताएं जा रहे हैं। कहा कि सर्वसमाज का हित बसपा में ही सुरक्षित रहा गया है। एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बसपा के लिए वोट मांगना होगा। 2017 में बहन जी को प्रदेश की बागडोर सौंपनी है।
इस अवसर पर विधायक बब्बन चौहान, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, संजय     सिंह, विजेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, रतीश कुमार, टुन्ना गुरु आदि उपस्थित रहे। संचालन अमरेश कुमार और सुधाकर मौर्य ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed