फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Board Exam: 52 school management expressed objection on center determination, committee formed

बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण पर 52 विद्यालय प्रबंधन ने जताई आपत्ति, समिति गठित

Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: 52 school management expressed objection on center determination, committee formed
चंदौली। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 88 केंद्रों में से 52 विद्यालय प्रबंधन ने आपत्ति दाखिल की है। इसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने जिला समिति गठित कर दी है। समिति में जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी, बीएसए, डीआईओएस और दो प्रधानाचार्य शामिल है। समिति विद्यालयों की आपत्तियों का निस्तारण कर निदेशालय को रिपोर्ट भेजेगी। विभाग के मुताबिक ज्यादातर विद्यालय प्रबंधनों ने दूरी और परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर आपत्ति दर्ज कराया है। अगले सप्ताह डीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी। इसी दौरान आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर 28 नवंबर तक आपत्ति दाखिल करने का मौका दिया गया था। जिले में इस वर्ष 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की परीक्षा में 64257 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। बोर्ड की ओर से जिले के 88 परीक्षा केंद्र के लिए आपत्ति दाखिल करने की अंतिम दिन निर्धारित किया गया था। ऑफलाइन और ईमेल के माध्सय में कुल 52 विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दाखिल की है। इसमें परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 22, विद्यालयों की दूरी के लिए 14 से अधिक प्रधानाचार्यों ने आपत्ति जताई है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे विद्यालय में करीब 30 शिक्षक हैं जो परीक्षा केंद्र की निगरानी करेंगे। पिछले बार 1200 के करीब परीक्षार्थी विद्यालय में परीक्षा देने आए थे जिसकी निगरानी बड़ी मुश्किल से की गई थी। इस बार भी करीब 1271 परिक्षार्थियों का दो पाली में परीक्षा केंद्र विद्यालय को बनाया गया है साथ ही यहां पर संकलन का भी कार्य होने से काफी परेशानी होती है। संख्या अधिक होने के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोट----------



जिले में 248 विद्यालयों में से 88 को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं । अंतिम दिन 52 आपत्तियां प्राप्त हुई है। जिसका निस्तारण रिपोर्ट बोर्ड को भेजा जाएगा। - डॉ जय प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed