फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blow 50 thousand by breaking the cashbox of the shop in broad daylight

दिनदहाड़े दुकान का कैशबॉक्स तोड़कर 50 हजार उड़ाए

Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Blow 50 thousand by breaking the cashbox of the shop in broad daylight
धानापुर। थाना क्षेत्र के तोरवां-नवली चौराहे पर स्थित प्रिया इंटर प्राइजेज की दुकान का दिनदहाड़े कैश बॉक्स का ताला तोड़कर हौसला बुलंद चोरों ने उसमें रखा बिक्री के पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित के साथ अन्य दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के करीब की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस सीसीटीवी में कैद मामले को देख बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

धानापुर थाना अंतर्गत तोरवां गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ रिंकू सिंह का छड़, गिट्टी, सीमेंट व बालू की दुकान तोरवां-नवली चौराहे पर प्रिया इंटर प्राइजेज के नाम से स्थित है। बृहस्पतिवार को जैसे ही रिंकू सिंह दूकान से निचे उतरे वैसे ही पहले से घात लगाए चोरो ने दुकान के अंतर घुसकर कैस बाक्स का ताला तोड़कर बिक्री के रखी पचास हजार रूपये नगदी उठा ले गए। कुछ देर बाद जब दुकान पर वापस लौटे तो कैस बाक्स का ताला टूटा देखकर दंग रह गये। घटना की जानकारी रिंकू सिंह ने फोन कर पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी फूटेज के आधार पर चोरो को ढूढ़ने मे लग गई। इस संबंध मे थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि तहरीर लेकर पुलिस सीसी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश मे जूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed