फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blockade at the death of children

बच्चों की मौत पर चक्काजाम

Sun, 28 Jun 2015 01:33 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Blockade at the death of children
बंद कार में हुई दो बच्चों की मौत से नाराज क्षेत्र के सूजाबाद गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मिले शवों को पड़ाव चौराहे पर रखकर वाहन स्वामी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया। जिससे  दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली चौक के इंस्पेक्टर एचएस ग्रोवर के वाहन स्वामी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिखित आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सूजाबाद गांव निवासी प्रमोद कन्नौजिया के दोनों बच्चे खुशी (5) और सत्यम (3) अपने घर के दरवाजे पर खेल रहे थे। इसी बीच गांव के ही नज्जर यादव की टाटा इंडिगों कार आ गई और बच्चे खेलते-खेलते न जाने कब कार में बैठ गए। वाहन स्वामी कार को खड़ी करने के बाद लाक कर अपने घर चला गया और बच्चे कार में ही रह गए। घर में काफी खोजबीन करने के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो प्रमोद ने पड़ोसियों से पूछा। जिसपर पड़ोसियों ने बच्चों के कार में देखे जाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद वाहन स्वामी को बुलाकर कार को खुलवाया गया तो दोनों बच्चे अचेत अवस्था में कार में मौजूद पाए गए। आननफानन में बच्चों को लेकर ग्रामीण पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सायल में पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर ग्रामीण दोनों शवों को लेकर पड़ाव चौराहे पहुंचे और शवों को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का जाम कर रहे लोगों द्वारा वाहन स्वामी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाती रही। सूचना के बाद मुगलसराय कोतवाल साजिद सिद्दीकी और कोतवाली चौक के इंस्पेक्टर एचएस ग्रोवर एचएस ग्रोवर मौके पर पहुंे और कार्रवाई का आश्वसन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed