फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP Yuva Morcha will run 'Cheer for India' campaign

भाजपा युवा मोर्चा चलाएगा ‘चीअर फार इंडिया’ अभियान

Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha will run 'Cheer for India' campaign
चंदौली। भाजपा का युवा मोर्चा टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का ‘चीअर फार इंडिया’ अभियान के तहत उत्साहवर्धन करेगा। टोक्यों के लिए देश के 127 एथलीटों का चयन किया गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। रविवार को नगर में पार्टी कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल और जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि संगठन की ओर से आठ अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विविध आयोजन किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, तैरना, सुबह जल्दी उठना आदि गतिविधियां शामिल हैं। खिलाड़ियों की सफलता के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर अभियान को सफल बनाना होगा। जो कार्यकर्ता अभियान को 16 दिनों तक सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उसे वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण अभियान है। देश के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन की बदौलत ओलिंपिक के लिए चयनित हुए हैं। यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। ऐसे में उन्हें उत्साहवर्धन की जरूरत है। इस दौरान आशीष रघुवंशी, बृजेश सिंह रिंटू, वेदप्रकाश, अमित सैनी, अंबरीश जायसवाल, शिवराज सिंह, अविनाश, सौरभ सिंह छोटू, दीपक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed