फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP is pushing the country towards slavery - Pramod Tiwari

भाजपा देश को धकेल रही गुलामी की ओर -प्रमोद तिवारी

Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP is pushing the country towards slavery - Pramod Tiwari
चहनियां के बलुआ में प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान बोलते कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी ने देश को फिर से गुलामी की ओर ले जा रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था और अब भाजपा से देश को मुक्त कराएगी। प्रतिज्ञा यात्रा में उमड़ रही भीड़ दिखा रही है कि लोग केंद्र और प्रदेश सरकार के शासन से परेशान हैं।
विज्ञापन

ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के दौरान कही। इसके पूर्व कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली जिले के चारो विधान सभाओं में घूमी। इसके बहाने कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों को परखा और कांग्रेस की नीतियों का बखान किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली लेकर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक नदीम जावेद, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी आदि नेता सबसे पहले बलुआ घाट पहुंची। यहां हुई सभा में प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो बिजली बिल हाफ, किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। लड़कियों को इंटर हाईस्कूल और बीए पास करने पर मोबाइल
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन, छत्तीगढ़ की तरह धान की खरीद, बेरोजगार को रोजगार, चालीस प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। यहां से चलकर यात्रा मारूफपुर, नईबाजार, सैयराजा चंदौली, सकलडीहा होते हुए पीडीडीयू नगर में चकिया तिराहे पहुंची।

सभा में नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सात प्रतिज्ञा प्रदेश से भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेकेंगी। कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा महज यात्रा नहीं है। यह प्रदेश के युवाओं के भविष्य, किसानों का ख्याल और गांव गांव, घर घर के सपनों की प्रतिज्ञा है। लखीमपुर से लेकर ललितपुर तक किसानों पर अत्याचार हो रहा है। भूखे प्यासे किसान का दम खाद की लाइन में ही टूट गया। किसानों की हत्यारी भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नही है। महिला शक्ति को प्रियंका गांधी के नेतृत्व से आस है। इस मौके पर मकसूद खान, नदीम जावेद, प्रमोद पांडेय, मधु राय, देवेंद्र सिंह मुन्ना, ध्रुव मिश्रा, कुलदीप वर्मा, सरिता पटेल, वैभव त्रिपाठी, रमेश राम, नदीम जावेद, दीपक, प्रदीप पांडेय, अकलू पाठक, तरूण पांडेय, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, बीके सिंह, शमशेर सिंह, शाहिद तौसिफ, परमहंस सिंह राजपतू, आनंद शुक्ला, अकील अहमद बाबू, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, मुजाहिद अख़्तर, नेहाल अख़्तर बाबू, दशरथ चौहान, आफ़ताब पप्पू, कमरुल बारी, अनवर सादात, ट्रिजा एलियट, भीम सिंह, मृत्युंजय शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed