{"_id":"6aff57813e4fa189ba0a4a7e","slug":"bjp-holds-meeting-regarding-sir-responsibilities-assigned-to-party-workers-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157943-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भाजपा शहाबगंज मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को भीटिया स्थित मंदिर परिसर में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के सत्यापन और पात्र मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा। उन्होंने लोगों को जागरूक करने और मतदाता सूची में नाम, पता सहित अन्य विवरणों का सत्यापन कराने में सहयोग करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने की और संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी विजय वर्मा, मंडल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष, विनोद सिंह, राजेश सिंह मुन्नू, श्रीकृष्ण दुबे, आभा बहेलिया, प्रेमनारायण सिंह, सीतांजली शर्मा, अनीस और सनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।