फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP also lost at the booths of two former district heads

Chandauli News: दो पूर्व जिलाध्यक्षों के बूथों पर भी हारी भाजपा

Fri, 07 Jun 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
BJP also lost at the booths of two former district heads
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की हार के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दो जिले में राज्य सभा सांसद, तीन विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, आधा दर्जन ब्लाक प्रमुख, एक एमएलसी होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं, डाॅ. महेंद्रनाथ के पीए और बेहद करीबी दो पूर्व जिलाध्यक्ष भी अपने बूथों पर बढ़त नहीं दिला सके। सकलडीहा विधान सभा के बहबलपुर में दो बूथों पर सपा के बीरेंद्र सिंह को 571 और महेंद्र पांडेय को 536 वोट मिले। केंद्रीय मंत्री के पीए मृत्युंजय उपाध्याय इसी गांव के निवासी हैं और पिछले एक दशक से उनसे जुड़े हुए हैं। वहीं, दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके सर्वेश कुशवाहा को पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेहद करीबी माना जाता है। चुनाव संचालन की जिम्मेदारी भी उनके पास थी लेकिन सकलडीहा विधान सभा में इनके बूथ नंबर 41 से बीजेपी को महज 163 जबकि सपा को 401 वोट मिले। पूर्व केंद्रीय मंत्री के करीबी और पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के गांव बिसौरी के सभी बूथों पर भाजपा पिछड़ गई। एक बूथ पर तो बसपा प्रत्याशी से भी कम वोट मिले। बिसौरी गांव के चार बूथों पर सपा के बीरेंद्र सिंह सिंह को 1125 मत मिले जबकि डाॅ. महेंद्रनाथ को सिर्फ 655 वोट मिले। एक और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के गांव सफुद्दीनपुर में भी यही हाल रहा। यहां से सपा को 347 और भाजपा को 137 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed