{"_id":"5eb6943b8ebc3e903336fdd8","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-chandauli-news-vns5240221152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
घायल को ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुलहीपुर पुलिस चौकी अंतर्गत करवत के समीप शनिवार को बनारस की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर गया। जब तक वह संभल पाता तब तक पीछे से आ रही वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल को दुलहीपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सैयदराजा सुभाष नगर वार्ड नंबर आठ निवासी हर्ष दीक्षित (30) पुत्र अमित दीक्षित किसी काम से बनारस गया हुआ था। शनिवार को वापस लौटते समय उसकी बाइक करवत के पास डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चला रहा चालक सड़क पर गिर गया। जब तक वह सड़क से उठ पाता तब पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल हो को दुलहीपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के पास से पांच हजार रुपये नगद और आधार कार्ड मिला है। जिसे लोगों ने उसे पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद सलीम खान के सुपुर्द कर दिया।