फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider hit by truck, condition critical

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर

Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by truck, condition critical
पड़ाव रामनगर मार्ग पर सेमरा गांव के समीप रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर लोग जुटते इसके पहले ही ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। लोगों ने घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहीं बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटाया और आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दांडी गांव निवासी कृपाशंकर तिवारी (45) अपने बाइक से रामनगर गया हुआ था। शाम के वक्त काम समाप्त कर वह वापस लौट रहा था। वह जैसे ही सेमरा गांव स्थित मस्जिद के समीप पहुंचा कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सहित ट्रक के नीचे आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने उसे किसी तरह फंसे ट्रक से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कृपा शंकर तिवारी को गंभीर हाल में वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। एक घंटे के प्रयास के बाद ट्रक को क्रेन मंगवा कर पुलिस ने ट्रक को किनाने किया। इसके बाद आवागन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed