{"_id":"5e5d57b48ebc3ec55a389204","slug":"bike-rider-entered-a-standing-truck-both-died-chandauli-news-vns5139247143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार, दोनों की मौत
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को देर रात औरइया गांव के सामने स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप के समीप बालू लदे खड़े ट्रक में पीछे से घुसने से बाइक चला रहे दिनेश विश्वकर्मा (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा धर्मेन्द्र (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फुटिया गांव निवासी दिनेश कंदवा थाना क्षेत्र के कुंआ गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ बाइक से रविवार की रात कुंआ गांव जा रहे थे। अभी वे औरइया गांव के सामने स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बालू लाद कर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी और कंदवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों घायल को 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दिनेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया और धर्मेंद्र की हालत खराब देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।