फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies due to overtaking of railway personnel

ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार की मौत

Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to overtaking of railway personnel
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर मार्ग स्थित रेलवे पुलिया के समीप रविवार की शाम ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। घटना में वाराणसी के ओमकालेश्वर निवासी इसरार (25वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त कैफुलवारा 24 वर्ष बाल-बाल बच गया। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रक सहित चालक को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रविवार को इसरार अपने दोस्त कैफुलवरा के साथ मोटरसाइकिल से चौरहट निवासी दोस्त के मौसा पुरखान के घर जा रहा था। दोनों जैसे ही पड़ाव चौराहे से मिठाई खरीद कर रामनगर मार्ग पर कुछ आगे बढ़े हैं तभी रेलवे पुलिया के समीप आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। पुलिया पार करते ही बायें तरफ भूमि पर पड़े रेलवे के गाटर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई और बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे बाइक चला रहा इसरार सड़क की ओर तथा उसका दोस्त किनारे की तरफ गिर पड़े। जबतक वह संभल पाता तभी ट्रक उसको कुचलते हुए आगे बढ़ गया। यह देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। मौत की खबर लगते ही परिवार सहित रिस्तेदारी के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता आफताब अहमद के पांच बेटों व एक बहन के बीच सबसे छोटा था। घर में बनने वाले मूर्ति की रंगाई करता था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed