फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bicycle riding youth dies in road accident

टहलने निकले साइकिल सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 24 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bicycle riding youth dies in road accident
मुगलसराय थाने के चौरहट गांव के समीप बृहस्पतिवार की भोर में पिकअप के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वाराणसी के प्रहलाद घाट निवासी चचेरे भाई साइकिल से रामनगर के चांदमारी ग्राउंड पर जा रहे थे। घटना के बाद पिकअप चालक वाराणसी की तरफ भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वाराणसी के प्रहलाद घाट निवासी दीपक साहनी और सागर साहनी (20) सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। प्रतिदिन दोनों राजघाट पुल के नीचे दौड़ लगाते थे। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी निकले थे। साइकिल होने की वजह से उन्होंने रामनगर स्थित चांदमारी ग्राउंड पर जाकर तैयारी करने की योजना बनाई। दोनों एक ही साइकिल से रामनगर जा रहे थे। भोर में लगभग पांच बजे वे पड़ाव-रामनगर मार्ग पर चौरहट गांव में मछली मंडी के पास पहुंचे थे कि दूसरी तरफ से आ रहे बालू लदे पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप के धक्के से साइकिल के पीछे बैठे सागर साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल चला रहा उसका चचेरा भाई दीपक साहनी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को जलीलपुर पुलिस चौकी ले गए। सागर की मौत की सूचना मिलते ही पिता रामू साहनी, मां राजकुमारी देवी सहित परिवार के लोग जलीलपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। सागर छह भाई बहन में चौथे नंबर का था। भाई आकाश, अमन और बहन सीमा, आरती और भारती हैं। मेहनत मजदूरी कर बेटे को सेना में भेजने का सपना संजोए रामू साहनी के आंखों से तो मानो आंसू ही सूख गए। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस बेटे को सेना की वर्दी में देखना था, उसे कंधा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed