फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhim Army workers took out cycle rally

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली सायकिल रैली

Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers took out cycle rally
चंदौली। पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए बृहस्पतिवार को भीम आर्मी(आजाद समाज पाटी) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान लोगों के केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि महंगाई पर लगाम और कानून व्यवस्था ठीक नहीं हुआ तो कार्यकर्ता सड़क उतरेंगे।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी है। लेकिन इसके बाद भी सरकार में बैठे लोग चुप हैं। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र भास्कर ने कहा कि संगठन को सक्रिय बनाने के लिए विधानसभा में साइकिल यात्रा निकलेगी। इसमें सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान रतन कुमार, सोहनलाल भारती, अजय कुमार, विकास राव, कन्हैया कुमार बौद्ध, सिद्धार्थ प्राणबाहु, लाभम कुमार मौर्य, निहाल बाल्मीकि, चंद्रशेखर, राजेश भारती, श्यामलाल बौद्ध, शमशेर, किशन, रामजन्म, आनंद, जमुना, दीना, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed