फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhadohi MP Vinod Bind left his convoy and reached the hospital by e-rickshaw.

Chandauli News: काफिला छोड़ ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे भदोही के सांसद विनोद बिंद

Sun, 17 May 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi MP Vinod Bind left his convoy and reached the hospital by e-rickshaw.
पीडीडीयू नगर में ई-रिक्शा से यात्रा करते भदोही के भाजपा सांसद डॉ.विनोद बिंद। स्रोत:-जागरूक पाठक
भदोही से भाजपा सांसद विनोद बिंद ने शनिवार को ऊर्जा संरक्षण संदेश दिया। वे काफिले के बजाय ई-रिक्शा (टोटो) से चंदौली के कैलाशपुरी स्थित अपने आवास से 5 किलोमीटर दूर अलीनगर स्थित अपने अस्पताल पहुंचे। सुबह 10 बजे सांसद विनोद बिंद को मुगलसराय में ई-रिक्शा में सफर करते देख राहगीरों, दुकानदारों ने उनका अभिवादन किया। सांसद ने कहा कि यदि छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल, ई-रिक्शा और अन्य बैटरी चालित वाहनों का उपयोग करें तो पेट्रोल-डीजल की खपत में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश ऊर्जा संकट, बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह ऊर्जा संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। सांसद ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बड़े परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी लगातार हरित ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा दक्ष तकनीकों को बढ़ावा देकर देश को स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ईंधन बचत में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आमताैर पर सांसद बिंद के काफिले में चार वाहन रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed