{"_id":"8640231501ad1300f4a2525ac49fec43","slug":"benidit-to-the-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के आम नागरिकों की समस्या को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सोमवार को डीएम सुरेंद्र विक्रम से मिले।
उन्होंने डीएम से विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही समस्याओं के निदान के लिए बात की। डीएम ने कहा कि आवास व पेंशन योजनाओं में व्याप्त दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आपत्तियां प्राप्त कर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में पुन: जोड़ने की प्रक्रिया होगी।
पूर्व सांसद ने कहा कि नियामताबाद ब्लाक के सिकन्दरपुर के बुधवारे गांव में जन चौपाल के दौरान इंदिरा आवास, मतदाता सूची में नाम काटने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास योजना की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जाए। साथ ही गलत तरीके से सरकारी योजना का लाभ उठा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
पूर्र्व सांसद ने साधन सहकारी समिति जनौली में किसानों का चेक लेकर उर्वरक नहीं देने के मामले पर गंभीरता दिखाने को कहा। कहा कि उक्त समिति पर कर्मचारी द्वारा किसानों द्वारा हेराफेरी की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए तथा जो भी दोषी मिले उसके खिलाफ कर्रवाई सुनिश्चित की जाए।