फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Became an interstate bike thief at the age of 17

Chandauli News: 17 साल की उम्र में बन गए अंतरराज्यीय बाइक चोर

Mon, 06 May 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Became an interstate bike thief at the age of 17
चंदौली। धानापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की आठ बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो चोरों की उम्र 17 तो तीसरे की बीस साल है। रविवार को चंदौली पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि तीनों बदमाश वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली से बाइक चोरी करते थे और नंबर प्लेट बदलकर बिहार में ले जाकर बेचते थे। एक बदमाश के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि 27 अप्रैल को धानापुर थाना के आवाजापुर से जमालपुर निवासी अशोक कुमार यादव की बाइक चोरी हो गई थी। अशोक की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और बाइक की तलाश शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम बाइक चाेरों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच दो मई को पिपरी गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश राय की बाइक अटौली गांव से चोरी हो गई। इसके पहले 18 अप्रैल को वाराणसी के भगवानपुर धौरहरा निवासी बलराम यादव ने गद्दोचक गांव में तिलक कार्यक्रम से बाइक चाेरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार की सुबह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना मिली कि अटौली गांव में उमा यादव के भट्ठे के पास आम के बगीचे में चोरी की बाइक रखी गई हैं और उन्हें बेचने के लिए बिहार ले जाने की तैयारी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक मिले। उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम गोलू उर्फ अनुपम पांडेय निवासी अटौली धानापुर बताया। बाकी दोनों नाबालिग हैं। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि तीनों मिलकर बाइक चाेरी करते हैं। चोरी की बाइक गोलू के घर पर एकत्र करते थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलकर पिकअप में लादकर बिहार ले जाते थे और वहां बेच देते थे। इस बार भी बाइक की खेप बिहार जाने की योजना थी लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed