फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bati sharpened on DM office, did bhajan kirtan

डीएम कार्यालय पर लगाया बाटी चोखा, किया भजन किर्तन

Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bati sharpened on DM office, did bhajan kirtan
कलेक्ट्रेट गेट पर भजन किर्तन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन कीर्तन के साथ पार्टी के मिशन गीत को भी गाया। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों का बखान किया। साथ ही जिला प्रशासन को चेताया कि रात भर कार्यक्रम चलेगा, लेकिन पीछे हटने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है। देर रात धरना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी ने मांग पत्र लिया और धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान सपा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला प्रशासन पूरी तरह से लोकतंत्र को दबाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए समाजवादियों कई दिनों तक धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं रहेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज डब्लू ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने पर पूरी तरह से सरकार आमादा है। ऐसी सरकार से जनता को सतर्क करने की जरूरत है। पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि सत्ता के साथ साथ जिला प्रशासन भी सत्ता के नशे में चूर है। इसे फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान चंद्रभान यादव, सुधाकर मौर्य, वीरेंद्र यादव, चाखन यादव, रामजनम यादव, नफीस अहमद, रमेश यादव, अखिलेश सिंह, राजा खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed