पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि अप और डाउन दोनों रूटों की ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंच रही हैं। सोमवार को एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल सबसे ज्यादा 20 घंटे लेट रही। इस ट्रेन को रविवार रात 9:00 बजे पहुंचना था, लेकिन यह सोमवार शाम तक मिर्जापुर ही पहुंच सकी। सोमवार की शाम चार बजे तक डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे, आनंद विहार-खुर्दा रोड स्पेशल फेयर तीन घंटे लेट रही। डिब्रूगढ़-मुंबई एक्सप्रेस तीन घंटे, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे, मुंबई-सहरसा स्पेशल फेयर 13 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर एक घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े तीन घंटे लेट रही। वहीं आनंद विहार-दानापुर स्पेशल फेयर सवा तीन घंटे, उधना-हसनपुर रोड साढ़े पांच घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 घंटे लेट रही। कानपुर-कोलकाता समर स्पेशल छह घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर आठ घंटे लेट रही। भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर चार घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।