फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ban on entry of three and four wheelers in Tehsil

तहसील परिसर में तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक

Thu, 01 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of three and four wheelers in Tehsil
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में विभागीय वाहनों के अलावा अब तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया। आदेश की प्रति तहसील गेट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में 23 जून को शुरू हुए उपनिबंधन कार्यालय के बाद से परिसर में काफी भीड़ बढ़ गई है। वहीं कई अधिवक्ताओं ने अपना चेंबर भी बना लिया है। इससे तहसील परिसर में जगह की कमी हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया कि तहसील परिसर में विभागीय गाड़ियों के अलावा तीन पहिया व चार पहिया निजी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। आदेश की प्रति नायब नाजिर मोहम्मद फारुख ने तहसील गेट पर चस्पा कर दिया। वही निजी तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए राम जानकी शिव मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर परिसर में स्टैंड की व्यवस्था की गई है। जहां सभी वाहन खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed