{"_id":"476de7df7f805fd5932e267fb7f9c917","slug":"ballot-will-be-pink-of-district-panchayat-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 01 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को नवीन मंडी परिसर में आयोजित किया गया।
इस दौरान मतदान कार्य में लगे अधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपेटिका तैयार करने, खोलने, शील्ड करने और पेपर सील लगाने की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र प्रयोग में लाए जाएंगे। नौगढ़ में जिन मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगेगी उन्हें मतदान स्थल पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाला चुनाव चार चरणों में संपन्न होगा।
प्रथम चरण में शहाबगंज और नौगढ़, द्वितीय में नियामताबाद और सकलडीहा, तृतीय में चंदौली, बरहनी और चकिया तथा चतुर्थ चरण में धानापुर और चहनियां में चुनाव कराने की योजना बनाई गई है।
प्रथम चरण का मतदान नौ अक्तूबर को, द्वितीय चरण का 13 को, तृतीय का 17 और चतुर्थ का 29 अक्तूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।
पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराई गई हस्त पुस्तिका का अध्ययन कर लें। इसी के अनुसार चुनाव का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी आठ अक्तूबर को विकास खंड मुख्यालय से रवाना होगी। बूथों पर पहुंचने के बाद अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान स्थल पर बैठने, प्रकाश, हैंडपंप और पेयजल की समुचित व्यवस्था है या नहीं। यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो अधिकारी खंड विकास अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
बताया कि मतदान स्थल पर किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर या बैनर नहीं लगा होना चाहिए।
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी की कराई जाएगी। मतदान स्थल से दो सौ मीटर की परिधि में प्रत्याशियों का बस्ता नहीं लगा होना चाहिए। उन निदेशक कृषि आरके सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों को मतदान के दिन अंतिम मतदाता के वोट देने का समय भी अंकित करना होगा। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए।