फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bakarid

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई बकरा ईद

Tue, 13 Aug 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
bakarid
पीडीडीयू नगर। ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को जिले भर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और परिवार, समाज और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी गई। इसके बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी के साथ ही घरों में दावतों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के शाहकुटी स्थित ईदगाह, इस्लामपुर स्थित मदरसा, जीटी रोड और अलीनगर स्थित जामा मस्जिद के अलावा दुलहीपुर, धानापुर, शहीदगांव, चहनियां, चकिया, शहाबगंज, सैयदराजा, इलिया, नौगढ़, कमालपुर, धीना, कंदवा में नमाज अदा की गई। नगर के शाहकुटी ईदगाह के पास मेला लगा रहा। नमाज अदा करने के बाद यहां बच्चों ने जहां मेले में गुब्बारे खरीदे, वहीं पेटीज, गोलगप्पा, आईसक्रीम का लुत्फ उठाया। झूला झुलने और खिलौनों की खरीददारी हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। नगर स्थित ईदगाह के साथ सिकंदरपुर, भीषमपुर, अमरा, मुजफ्फरपुर, पुरानी चकिया, नेवाजगंज, शिकारगंज, करवंदिया, अलीपुर भगड़ा, कल्यानीचक आदि गांवों में बकराईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी विरेन्द्र यादव, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल एनएन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार नौगढ़ और चकरघट्टा थाना अंतर्गत इलाके में ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान एसडीएम विजय नारायण सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण इलाके में ईद उल अजहा की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। नगर के जामा मस्जिद में सुबह मौलाना अर्से आजम एवं पुरानी पानी टंकी के पास ईदगाह में पौने आठ बजे इमाम सफरूल्ला अंसारी, पुरानी ईदगाह में अहमद मिस्बाही ने नमाज अदा कराई। इस दौरान एसपी हेमंत कुटियाल ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed