फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Badgaon Premium League: Digghi becomes champion after defeating Banaras.

बड़गांवा प्रीमियम लीग : बनारस को हराकर डिग्घी बना चैंपियन

Wed, 17 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Badgaon Premium League: Digghi becomes champion after defeating Banaras.
शहाबगंज में विजेता टीम को ट्राफी देते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठ
क्षेत्र के बड़गांवा गांव में शहंशाह सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित बड़गांवा प्रीमियम लीग (बीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को बनारस को हराकर डिग्घी चैपियन बनी। डिग्घी के राजेश मैन ऑफ द मैच रहे जबकि पीयूष मैन ऑफ द सिरीज बने।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिग्घी की टीम ने 10 ओवर में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना सकी। इस प्रकार डिग्घी की टीम ने 9 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजेश को मैन ऑफ द मैच तथा पीयूष को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता टीम डिग्घी को 21 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता बनारस की टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्रबली सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नेसार खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता में अंपायरिंग आरिफ और रहमत अली ने निभाई।
इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, टोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed