फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ayurvedic hospital remained closed on Independence Day, villagers angry

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहा आयुर्वेदिक चिकित्सालय, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 17 Aug 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital remained closed on Independence Day, villagers angry
गहिला स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्वतंत्रता दिवस पर भी बंद रहा। शुक्रवार को ध्वजारोहण में शामिल होने के लिए जब स्थानीय लोग पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सालय लगभग पिछले दो महीने से बंद पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिहार सीमा से सटे इस क्षेत्र में यह आयुर्वेदिक चिकित्सालय ही एकमात्र आरोग्य केंद्र है। ग्रामीणों के अनुसार यहां न तो कोई डॉक्टर आता है, और न ही कोई फार्मासिस्ट। यहां इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीज निराश लौटते हैं। मंगरही ग्राम प्रधान पति अजय यादव (विक्की) ने बताया कि चिकित्सालय बंद रहने को लेकर कई बार उपजिलाधिकारी नौगढ़ से शिकायत की गई है। लिखित पत्रक भी सौंपा गया है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। उन्होंने कहा किअगर चिकित्सालय को जल्द चालू नहीं किया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि चिकित्सालय बंद होने का मामला जानकारी में है। इसके लिए संबंधित अधिकारी से बात की गई है। जल्द ही चिकित्सालय खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed