फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aurwatand and Chhanpathar waterfalls closed for tourists

Chandauli News: औरवाटांड़ व छानपाथर जलप्रपात पर्यटकों के लिए बंद

Thu, 03 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Aurwatand and Chhanpathar waterfalls closed for tourists
नौगढ़। वनांचल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपाथर में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने से औरवाटांड़ बांध के फाटक खोलकर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे दोनों जलप्रपातों में पानी का बहाव तेज हो गया है।
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने बारिश कम होने तक दोनों पर्यटन स्थलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि औरवाटांड़ बांध में पानी अधिक होने के कारण 12 से 15 फाटक खोले जा रहे हैं। इससे जलप्रपात पर पानी तेज गति से बह रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए कुछ दिनों तक दोनों जलप्रपातों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बारिश कम होने और जलस्तर सामान्य होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर पर्यटन स्थलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed