{"_id":"6aaafd764386ee42270d616e","slug":"attempt-to-take-girl-from-hospital-guard-catches-woman-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154719-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अस्पताल से बच्ची को ले जाने की कोशिश, गार्ड ने महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अस्पताल से बच्ची को ले जाने की कोशिश, गार्ड ने महिला को पकड़ा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में बुधवार को चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया।
बच्ची को लेकर जा रही संदिग्ध महिला को गार्ड ने रोककर पूछताछ की, लेकिन वह बच्ची के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी। इस दौरान महिला भागने लगी, लेकिन अस्पताल कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव की रहने वाली एक प्रसूता राजकीय महिला चिकित्सालय में में भर्ती है। उसकी चार वर्षीय बेटी बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे नीचे परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान वहां आई एक महिला बच्ची को अपने साथ ले जाने लगी। अस्पताल के गेट पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्ष गार्ड रामकृष्ण यादव ने शक होने पर महिला को रोक लिया।
इसके बाद उसने महिला से लड़की के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद उसने भागने का प्रयास किया, जिसे महिला कर्मचारियों ने पकड़ लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस महिला को कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
उसके पास से तीन बैंकों की पासबुक भी मिली हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ भी की गई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।