{"_id":"6a2332bca279b11b9f0fd92e","slug":"attacked-with-knife-and-scissors-for-refusing-to-pluck-mangoes-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149566-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आम तोड़ने से मना करने पर चाकू और कैंची से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आम तोड़ने से मना करने पर चाकू और कैंची से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाने के मारुफपुर चौकी अंतर्गत रमदत्तपुर गांव में शुक्रवार की शाम को आम तोड़ने के विवाद में मन बढ़ लोगों ने दो भाइयों अमित कुशवाहा (40) और नीतिश कुशवाहा (32) पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। घायल युवकों ने बलुआ थाने में तहरीर दी है।
रमदत्तपुर निवासी राधेश्याम कुशवाहा का गांव के दक्षिक्षी तरफ आम का बगीचा है। शाम को कुछ लोग बगीचे में पहुंच कर आम तोड़ने लगे। राधेश्याम के बेटे अमित कुशवाहा पहुंचे और आम तोड़ने के लिए मना किया। इस पर आम तोड़ रहे युवक आग नाराज गए। विपक्षियों ने अमित पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर अमित का भाई नीतिश भी मौके पर पहुंचा तो विपक्षी उस पर भी टूट पड़े और मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल अमित और नीतीश ने बलुआ थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर बलुआ पुलिस ने दोनों का मेडिकल मुआयना के लिए पीएचसी पर भेजा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने अमित कुशवाहा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। इस संंबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि आम तोड़ने के विवाद में मारपीट हुई है। अभी एक पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।