फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ATM caught fire short circuit police informed after seeing smoke bank employees inspected

Chandauli News : ATM में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं देख पुलिस को दी गई सूचना; बैंककर्मियों ने किया मुआयना

Sat, 02 Nov 2024 12:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 12:22 PM IST
सार

Chandauli News : एटीएम से धुआं उठता देख मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मकान मालिक की सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग के लोग भी पहुंच गए। बैंककमियों ने भी इसका जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
ATM caught fire short circuit police informed after seeing smoke bank employees inspected
शॉर्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित बैंक के एटीएम में रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। एटीम से धुआं उठता देख वहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते भी भवन स्वामी ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को देने के साथ ही बिजली विभाग के जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची गई। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर शाखा का मुआयना किया। इस दौरान किसी भी कोई क्षति नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है, वहीं पास में बैंक का ही एटीएम है। इसके अलावा ऊपर में कई दुकानें है। बीती शाम लगभग सात बजे बैंक के एटीएम से चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते एटीएम में धुंआ भर गया। एटीएम में चिंगारी निकलता देख वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते भी भवन स्वामी ने इसकी सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।


मौके पर आए शाखा के मुख्य प्रबंधक ने बैंक के खोलकर पूरे परिसर का फायरकर्मियों संग निरीक्षण किया। हालांकि, बैंक परिसर में सबकुछ सुरक्षित मिला। इस दौरान सिर्फ एटीएम में एक स्थान पर ही शॉर्ट सर्किट मिला। बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक रंजन कुमार रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से एटीएम से आग लगा होना प्रतीत हो रहा है। कई दिन से वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके बाबत बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed