फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assistance distributed to walking workers

सड़क पर पैदल चल रहे श्रमिकों को बिस्कूट पानी पिलाया

Sat, 16 May 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Assistance distributed to walking workers
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे, इसके लिए स्वयं सेवी लगातार लोगों के बीच राहत सामग्री बांट रहे हैं। नगर के बाद अब स्वयं सेवियों का समूह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया। यहां पैदल चल रहे श्रमिकों के बीच फूड्स पैकेट बांट रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 जैसी महामारी से आम जनमानस संकट से गुजर रहा है और श्रमिकों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। मजदूर सड़क पर पैदल ही चल रहे हैं। इसको देखते हुए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन और परिवर्तन सेवा समिति की ओर से देव भट्टाचार्या की देख-रेख में शिविर लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पेयजल और अल्पाहार वितरित किया। इस मौक़े पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि आमजन की सेवा के लिए हमलोग निरंतर लगे हुए हैं। इस मौके पर चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, प्रभाकर सिंह ,अरुण यादव, राजकुमार जायसवाल, शशिकांत पुष्कर , उदय गुप्ता लक्की, आनंद घोष, संतोष गोयल, अरुण रामनगर, जटाशंकर, सजेंद्र रहे। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। बाद में एनएच टू पर श्रमिकों को फूड्स पैकेट वितरित किए। इस दौरान रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल , शाहिद तौसिफ , राजेश पासवान रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शनिवार को बर्थरा खुर्द गांव स्थित बैंक की शाखा के सामने तेज धूप में लाइन में खड़े दो सौ लोगों को गमछा दिया और फूड्स पैकेट वितरित किए। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आह्वान किया। बाद में ब्रांच मैनेजर से वार्ता कर लोगों को टोकन द्वारा पैसे का वितरण कराने को कहा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियर कारखाना के प्रशासनिक भवन में कार्यरत रेलकर्मचारियों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर 25 जरूरतमंद परिवारों के बीच रसद सामग्री वितरित की। बतायाकि एक माह का राशन जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में मजदूरी कर पेट भरने वालों के सामने भुखमरी की स्थिति हो गई थी। इस विकट परीस्थिति को देखते हुए रेलकर्मियों ने राहत सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम मे शनिवार को आटा, चावल, दाल, प्याज, नमक, तेल आदि का पैकेट बनाया और 25 जरूरतमंद परिवारों में वितरित की। इस मौके पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, शंरकप्रसाद, राकेश गुप्ता, रामसेवक यादव, रामलाल, संयोगिता सिंह, के लक्ष्मी, संतोषी, विपिन, दिलीप कुमार, कृष्ण मोहन चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed