{"_id":"642c70347d27ee662204c284","slug":"arrested-with-stolen-jewelery-and-phone-chandauli-news-c-20-1-138132-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चोरी के आभूषण और फोन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चोरी के आभूषण और फोन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के पश्चिमी छोर से चोरी के सामान के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। युवक के पास से चोरी के सात मोबाइल और आभूषण बरामद हुए। जीआरपी पीडीडीयू के निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मनोज उर्फ दिलीप शर्मा कमालपुर कमालपुर का रहने वाला है। वह चंदौली का हिस्ट्रीशीटर भी है।
गली के विवाद में चलीं लाठियां
ताराजीवनपुर। नई बस्ती में गली संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
बस्ती में काफी दिनों से पप्पू सिंह से मुंशी, सिपाही, कृष्णा, नारद आदि से गली को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ा तो जमकर लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर भी चले। इसमें एक पक्ष के पप्पू सिंह (33), जित्तू (31) व अंजलि (30) और दूसरे पक्ष से केवला देवी (45) और कृष्णा (19) घायल हो गए। पुलिस ने पप्पू सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मेडिकल मुआयना के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद भेज दिया। यहां पप्पू व जीत्तू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अलीनगर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।