फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Approval of five, 25 auto drivers fill the ride

Chandauli News: पांच की मंजूरी, 25 ऑटो वाले भरते हैं सवारी

Sat, 16 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Approval of five, 25 auto drivers fill the ride
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन गेट के पास बेतरतीब खड़े ऑटो से नगर में जाम लगने लगा है। पुलिस ने एक समय में पांच ऑटो खड़ी करने का निर्देश दिया था लेकिन रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक के समीप 25 से ज्यादा ऑटो में सवारियां भरी जाती हैं। एक लेन की आधी सड़क ऑटो वाले घेरे रहते हैं।।
विज्ञापन


नगर में वाहनों की बढ़ती संख्या ने जाम की समस्या को बढ़ा दिया है। पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में करीब 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। सबसे अधिक जाम रेलवे स्टेशन गेट के पास लगता है। इसकी वजह बेतरतीब तरीके से ऑटो की पार्किंग है।
विज्ञापन

दो महीने पहले लोगों की परेशानी और शिकायत को देखते हुए यातायात पुलिस ने स्टेशन के बाहर ऑटो खड़ी करने पर रोक लगा दी थी। ऑटो चालकों के विरोध के बाद यातायात पुलिस रेलवे स्टेशन गेट के समीप बनारस जाने वाले मार्ग पर एक बार में पांच ऑटो को सवारी भरने की अनुमति दी। कुछ दिनों तक तो यह व्यवस्था ठीक चली। इन दिनों से फिर से मनमाने तरीके से ऑटो की पार्किंग हो रही है और सवारियां भरी जा रही हैं। यहां तक कि चालक बीच सड़क पर ही सवारी भरने लगे हैं। इससे वहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। बृहस्पतिवार को भी यही स्टेशन के बार ऑटो की कतार लगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कोट--- यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सड़क पर लगातार गश्त की जाती है। जाम का कारण बनने वाले ऑटो चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।-रामप्रीत यादव,यातायात प्रभारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed