फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Application will have to be made for opening new colleges

Chandauli News: नए कॉलेज खोलने के लिए करना होगा आवेदन

Sat, 12 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Application will have to be made for opening new colleges
। काशी नरेश विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालय में बीएड को छोड़कर दूसरे पाठ्यक्रम शुरू करने और नए कॉलेज की संबद्धता के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन की ओर से जारी समय-सारिणी से महाविद्यालयों एवं संस्थानों को अवगत करा दिया है। केएनयू के कुल सचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों के लिए अनापत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद एक नवंबर से पांच जनवरी 2027 तक ऑनलाइन जमा प्रस्तावों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

20 जनवरी 2027 तक अनापत्ति आदेश ऑनलाइन जारी किया जाना है।शासन में अनापत्ति अपील निस्तारित करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2027 रखी गई है। संस्थाओं की ओर से निरीक्षण मंडल के गठन के लिए 28 फरवरी तक आवेदन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण मंडल द्वारा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल 2027, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता ऑनलाइन प्रदान करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है।

कुलसचिव ने संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने और आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed