फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Another rail bridge rebuilt in six hours

छह घंटे में एक और रेल पुल का किया पुननिर्माण

Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Another rail bridge rebuilt in six hours
पीडीडीयू नगर। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे ट्रैक संरक्षा की दिशा में आगे बढ़ते हुए महज छह घंटे में पुराने पुल का पुनर्निर्माण किया। इससे रेलवे ट्रैक पर तेज गति से सुरक्षित ढंग से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इसके पूर्व 28 मई को भी एक पुराने पुल का पुनर्निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय की देख रेख में पीडीडीयू गया रेल रूट पर रेल ट्रैक को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में अब अंग्रेजों के समय बने छोटे रेल पुलों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में खुर्माबाद रोड एवं शिवसागर रोड स्टेशनों के बीच स्थित पुराने एक और पुराने लघु रेल पुल के स्थान पर नए लघु रेल पुल का निर्माण किया गया। यहां ऊपर से रेल लाइन हटाते हुए लगभग सौ वर्ष पुराने इस लघु रेल पुल के ढांचे को ध्वस्त करने के बाद नए पुल के लिए आरसीसी बॉक्स और उनके स्लैब स्थापित किए गए। सटीक कार्ययोजना एवं समन्वय के साथ इस रेल पुल के पुनर्निर्माण का कार्य छह घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में किया गया। इस पुल के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (गुड्स) मो. इकबाल, मंडल परिचालन प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ, सहायक मंडल अभियंता सोनू कुमार, यातायात निरीक्षक (कुदरा) अरविंद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed