{"_id":"60fda3dd8ebc3e57fa7c4674","slug":"angry-villagers-demonstrated-by-blowing-up-the-transformer-chandauli-news-vns602443910","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फूंकने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फूंकने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर से सटे पटपरा गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को ट्रांसफार्मर के समीप खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्षमता बढ़ाकर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अत्यधिक बोझ की वजह से 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार बार जल जा रहा है। पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों की मांग पर रविवार को ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन ट्रांसफार्मर में लाइन देते ही एक बार फिर यह जल गया। इससे गांव के लोग फिर से अंधेरे में हो गए। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि भार क्षमता बढ़ाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संदीप कुमार, आजाद चौहान, राजू चौहान, साहेब चौहान, लव चौहान, सूजीत चौहान, अवध चौहान रहे।