फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry teenager jumps into the river with mother's scolding, search continues

मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Wed, 10 Mar 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Angry teenager jumps into the river with mother's scolding, search continues
चहनिया। मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने बुधवार को बलुआ पक्का पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोंरों की मदद से किशोर को ढूंढने में जुट गई, लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

वाराणसी के अशोक बिहार कलोनी में देवराज गुजराती किराया पर रहकर फेरी लगाकर जीविकोपार्जन करते है । मंगलवार की शाम उसका पुत्र विजय गुजराती (15) घर से चार सौ रुपये लेकर जुआ खेलने चला गया। देर रात घर आने पर उसकी माँ मनसुख देवी ने उसकी इस हरकत के लिए उसे डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर बुधवार को बिना किसी को बताए घर से बलुआ पुल पहुंच कर नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले पूल से गुजर रहे सरसौल भगतुआ निवासी एक व्यक्ति से आवश्यक कार्य का बहाना कर उसके फोन से अपने पिता को बलुुआ पुल से कूदकर जान देने की जानकारी देकर पुल से छलांग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बलुआ इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल के बाद गोतागोखों को बुलाया। किशोर को गोताखोर नदी में ढूंढने लगे। बलुआ थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की नदी में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed