{"_id":"5fda60188ebc3e3b6b555d67","slug":"angry-farmers-staged-sit-ins-at-purchase-center-chandauli-news-vns5636659117","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर बोरा न होने से आक्रोशित किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर बोरा न होने से आक्रोशित किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के बभनियाव सहकारी समिति पर पीसीएफ से संचालित धान क्रय केंद्र पर बुधवार की सुबह बोरा न होने की सूचना पर धान बेचने आए किसान भड़क गए। नाराज किसानों ने सहकारी समिति के कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के केंद्र पर शाम तक पांच हजार बोरे भेज देने के आश्वासन पर चार घंटे बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
धरना की अध्यक्षता कर रहे भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों का शोषण बंद नही हुआ है। किसानों की अपनी उपज बेचने में नाकों चने चबाना पड़ रहा है। सरकारी धान क्रय केंद्र खोल ता दिए गए हैं लेकिन कहीं कांटा तो कहीं बोरा नहीं होने से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों के फसल की खरीद में सरकारी तंत्र रोड़ा बनकर काम कर रहा है। उन्होंने मोबाइल से अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों के बोरा उपलब्ध कराने के आश्वासन पर किसानों ने धरना तो समाप्त कर दिया लेकिन शाम तक बोरा उपलब्ध नहीं होने पर बृहस्पतिवार की सुबह फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में ओमकार सिंह, शंकर सिंह, आशीष सिंह, गोविंद , छांगुर यादव, प्रियांशु, बबलू सिंह, उमाशंकर सिंह, वंशनरायन, सुरेंद्र उपाध्याय शामिल रहे।
क्रय अधिकारी उमाशंकर यादव ने बताया कि केंद्र पर अब तक 1500 बोरा आया था जिसमें 600 कुंतल धान की खरीद की गई है। वहीं किसानों का आरोप रहा कि सरकार कहती है कि धान खरीदने के 72 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा परंतु किसानों के बिके धान का भुगतान एक सप्ताह बाद भी नहीं आया है। इससे किसान परेशान हैं।