फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry BLO created ruckus due to lack of seating arrangement

बैठने की व्यवस्था न होने से आक्रोशित बीएलओ ने काटा हंगामा

Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Angry BLO created ruckus due to lack of seating arrangement
सकलडीहा। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने आईं बीएलओ घंटों बाद भी बैठने की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराज हो गईं। उन्होंने बैठने की व्यवस्था को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी हंगामे के बाद कुर्सी की व्यवस्था कराए जाने पर बीएलओ शांत हुई। इसके बाद बीएलओ को प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत सात, 14 व 21 नवंबर को विशेष अभियान चलाया गया है। 28 नवंबर को अभियान की समाप्ति होगी। फार्म 6, 7, 8 के तहत डबल नाम हटाने व नया नाम जोड़ने आदि संशोधन कार्य के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण शिविर में पहुंची बीएलओ ने बैठने की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय प्रभारी चंद्रभूषण ने बताया कि दो- दो सौ बीएलओ को दो शिफ्ट वाइज बुलाया गया था। अचानक भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। बाद में कुर्सियां मंगाकर सभी बीएलओ को बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed