{"_id":"69dff73615e53810c7069163","slug":"angered-by-the-delay-in-the-commencement-of-wheat-procurement-the-bharatiya-kisan-sangh-submitted-a-memorandum-chandauli-news-c-189-1-svns1013-147171-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से नाराज भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से नाराज भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र में बोरे के अभाव में गेहूं खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। विपणन केंद्र भरछा के प्रभारी एमओ गेहूं की जगह बोरा खरीद में लगे हुए हैं। अभी तक कोटेदारों से दस हजार बोरी की खरीद की जा चुकी है। उसे केंद्र पर भेजा जा रहा है।भारतीय किसान संघ ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपकर खरीद शुरू कराने की मांग की है।
जनपद में गेहूं खरीद शुरू हुए एक पखवाड़ा बीत गया, परंतु पं दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र में गेहूं की खरीद बोरे के अभाव में गति नहीं पकड़ पा रही है। तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए चार केंद्र पचोखर,भरछा, कबीरपुर और धुस खास हैं। जिसमें विपणन केंद्र भरछा में दो किसानों से 275 क्विंटल गेहू की खरीद हो पाई है। सरकार ने बोरे के अभाव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से बोरा खरीद का निर्णय लिया गया है। भरछा केंद्र प्रभारी को कोटेदारों से बोरा खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक दस हजार बोरा खरीद चुके हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद शुरू करने के लिए सभी केंद्र पर एक-एक हजार बोरा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उधर, अभी तक गेहूं खरीद बोरे के अभाव में शुरू नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने नाराजगी जताई है और जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर खरीद शुरू कराने की मांग की है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक पखवाड़ा खरीद शुरू हुए बीत गया, अभी तक गेहूं खरीद की प्रक्रिया काफी शिथिल है। इस संबंध में विपणन केंद्र भरछा के प्रभारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि केंद्र पर 275 क्विंटल गेहू की खरीद हुई है। बोरे की समस्या है और हमने कोटेदारों से संपर्क कर दस हजार बोरा खरीद लिया है। एक-एक हजार बोरा केंद्र को भेज रहे हैं, ताकि खरीद शुरू हो।