फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An old man and a young man died after being hit by a train

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग और युवक की मौत

Wed, 11 Jun 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
An old man and a young man died after being hit by a train
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास हुई इन घटनाओं में एक बुजुर्ग और एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

पहली घटना मंगलवार को सुबह 7 बजे ढोढि़या गांव के पास हुई। प्रेम बिलास राय (72) रिश्तेदारी में जा रहे थे। पीथापुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई। धीना थाना क्षेत्र के पसाई गांव निवासी सुशील राजभर (20) तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पूर्व में दुबौलिया गांव के पास अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। सुशील की मौत से उनकी मां कुसुम, भाई श्रवण और पिता मुन्ना राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed