फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An allocation of three thousand crore rupees will transform the landscape of Uttar Pradesh and Bihar.

Chandauli News: तीन हजार करोड़ के आवंटन से बदलेगी यूपी-बिहार की तस्वीर

Tue, 03 Feb 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
An allocation of three thousand crore rupees will transform the landscape of Uttar Pradesh and Bihar.
पीडीडीयू डीआरएम ऑफिस में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सुनते डीआरएम उदय सिंह मीना व अन्य अ​धिकारी
- रेलवे दो लाख करोड़ की परियोजनाओं को पहना रहा अमली जामा, खूबसूरत होंगे स्टेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। प्रदेश व बिहार में रेलवे की तस्वीर बदलने के लिए तीस हजार करोड़ से अधिक का बजट आवंटन किया गया है। इसके साथ ही लगभग दो लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को रेलवे अमली जामा पहना रहा है। रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ यात्री सुविधाओं पर जोर दिया है। ट्रेनों की बढ़ती गति व यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे प्रशासन ने बढ़ा मास्टर प्लान तैयार किया है।
बजट के क्रम में सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने यह साफ तौर पर बोला कि पिछली सरकारों की तुलना में रेलवे का अपार विकास हुआ है। इस बार विकास की गंगा यूपी और बिहार में दिखाई देगी। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यूपी में 20,012 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही बिहार के लिए 10,379 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। झारखंड के लिए 7536 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। 63,470 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं एवं स्वीकृत हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में भारतीय रेल को 2,78,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इस आवंटन से रेल संरक्षा, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधा के कार्यों को और गति मिलेगी। इस सकल आवंटन में से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल को जो आवंटन प्राप्त होगा उससे मंडल में रेल विकास को बल मिलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
15 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत
मंडल में गया जंक्शन के बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण के साथ 15 स्टेशनों जैसे चंदौली मझवार, दुर्गावती, कुदरा, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज, गुरारु, बिक्रमगंज, पीरो, नबी नगर, जपला, मोहम्मद गंज, हैदर नगर स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों को गति मिलेगी। रेल संरक्षा पर भी विशेष जोर रहेगा। मंडल के स्टेशनों पर आधुनिक सिगनलिंग व्यवस्था, रेल खंडों में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम, टक्कर रोधी कवच सिस्टम, ट्रैक नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आदि सहित क्षमता वृद्धि के कार्य लगातार जारी हैं। बजट में आवंटन के माध्यम से मंडल उन्नत रेल सिस्टम एवं यात्री सुविधा के पथ पर अग्रसर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed