फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambedkar's contribution recognized

अंबेडकर के योगदान को सराहा 

Fri, 15 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 15 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's contribution recognized
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडर की जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनायी गई। अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जगह जगह हुई गोष्ठियों में बाबा साहेब के योगदान को सराहा गया। 
विज्ञापन

  नगर के रेलवे परिसर में डीआरएम कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर डीआरएम विद्या भूषण ने माल्यार्पण की। एसएसटी रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम ने भीम राव अंबेडकर को सामाजिक समरसता का दूत बताया। चंदौली में अखिल  भारतीय अनुसूचित जाति  कर्मचारी कल्याण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, रामबचन, गीता देवी, एम लाल गौतम, मनोज  कुमार, रविकुमार,  महेंद्र कुमार आदि ने बाबा साहब के बारे में विस्तार से जानकारी  दी। सकलडीहा में बरठी के  ग्राम सचिवालय पर ंअबेडकर के चित्र पर लल्लन सिंहआदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सकलडीहा रेलवे स्टेशन  स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति परिसर में पूर्वांचल राज्य  जनांदोलन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरवंश पटेल,ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, भूपेन्द्र प्रताप, अच्छे लाल राजभर आदि रहे। चकिया में पूर्वी बाजार में गुरुवार को सम्राट अशोक और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। राजेन्द्र सिंह, हरिहर त्यागी,  आदि उपस्थित रहे। चकिया बार भवन सभागार में अंबेडकर जयंती में प्रधानाचार्य आलोक कुमार,  राजेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, रफीक अहमद, मंगरे लाल आदि रहे। एससी / एसटी चेतना मंच की ओर से पड़ाव कैंप कार्यालय पर नंदलाल शास्त्री,  एचओ आनंद, ब्यूटी  भारतीय, रमेश भारती, जोगिंदर राम, राजेश भारती, सेचन यादव आदि ने बाबा साहब को उनकी जयंती पर याद किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed