फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Alinagar police station in-charge suspended for negligence

बवाल के दौरान लापरवाही पर अलीनगर थाना प्रभारी निलंबित

Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Alinagar police station in-charge suspended for negligence
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन रेलवे स्टेशन पर आक्रोशित युवाओं ने अग्निपथ के विरोध में शनिवार को जमकर बवाल किया। स्टेशन से लेकर कस्बा स्थित फाटक तक तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी में ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी घायल भी हो गए। इस घटना के अगले ही दिन मुस्तफापुर में युवकों का पुलिस से विवाद हो गया, जिसमें बवाली युवकों ने पुलिस की प्राइवेट जीप फूंक दी। इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई।जिसके बाद अलीनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह को उच्चाधिकारियों के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। आईजी के. सत्यनारायण खुद मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत पूछताछ की। लापरवाही उजागर होने के बाद अलीनगर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया था। जिसके बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया।एसपी अंकुर अग्रवाल के पीआरओ ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed