फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation on Block office

ब्लाक दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 13 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
agitation on Block office
लोहिया ओर इंदिरा आवास के पात्रों की सूची फाइनल करने में बार-बार पड़ रही
विज्ञापन
बाधा से आजिज लोहिया गांव भीषमपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को चकिया ब्लाक कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

इस दौरान बीडीओ द्वारा प्रधान के विरुद्ध टिप्पणी से नाराज लोगों ने खंड विकास अधिकारी को खदेड़ दिया। बीडीओ की सूचना पर एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी, सीओ राधेश्याम कोल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों की ग्रामीणों से देर रात तक वार्ता चलती रही।


दरअसल लोहिया गांव भीषमपुर में 75 लोहिया आवास तथा 356 इंदिरा आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें अब तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा दो बार में 19 आवासों की स्वीकृति ही पात्रों  को दी गई है तथा 54 पात्रों को आवंटित आवास फाइनल नहीं किया जा रहा है।

19 इंदिरा आवासों को भी फाइनल नहीं किया जा रहा था। नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि आवास आवंटन के बाद भी बार-बार जांच की जा रही है जिससे लाभार्थी परेशान हैं।

इस संबंध में एसडीएम चकिया  रमाशंकर द्विवेदी ने कहा कि बचे हुए आवासों की सूची 18 व 19 फरवरी तक तैयार कर ली जायेगी। अावास पात्रों को ही दिया जायेगा।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed