फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the death of one from Corona, Amra village becomes a new hotspot

कोरोना से एक की मौत के बाद अमरा गांव बना नया हाटस्पाट

Sun, 31 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
After the death of one from Corona, Amra village becomes a new hotspot
धानापुर के हॉटस्पॉट गांव अमरा गांव में बैरिकेडिंग करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर,धानापुर। जिले के एक युवक की कोरोना से मौत के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। प्रशासन ने धानापुर ब्लाक के अमरा गांव को रविवार को हाट स्पाट घोषित कर पूरे गांव को सील कर दिया है और बाहरियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही गांव में सैनीटाइजेशन के साथ ही चिकित्सकों ने घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 22 हो गई है। इनमें 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि 10 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन लागू होने के बाद 13 मई तक जिला ग्रीन जोन में शामिल था लेकिन 13 मई केे बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में एक कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। इसके बाद 25 मई तक इनकी संख्या बढ़कर 21 हो गई। वहीं 27 मई को धानापुर के अमरा गांव में नासिक से लौटे एक युवक के संदिग्ध पाए जाने पर बीएचयू भेजा गया था। वहां इलाज के दौरान 28 मई को उसकी मौत हो गई तथा उसकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई थी। इसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने और मौत के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। लेकिन उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को 30 मई को मिली। इसके बाद डीएम नवनीत सिंह चहल ने अमरा गांव को हाटस्पाट घोषित करते हुए गांव को पूरी तरह से सील करा दिया है। डीएम के निर्देश पर रविवार को सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ जगत कनौजिया और जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे ने गांव का निरीक्षण किया और गांव को सील करा दिया है। डीएम ने बताया कि गांव में बाहरियों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साफ सफाई के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत के सामान घर-घर पहुंचाएं जाएंगे। इसके लिए कोटेदार नियुक्त कर दिया गया है। वहां राशन के साथ दवाई, सफाई, दूध, फल और सब्जी उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी को बाहर आने जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

पाजिटिव की मौत के परिवार को किया होम क्वारंटीन
धानापुर। ब्लाक के अमरा गांव में नासिक से लौटे कोराना पाजिटिव की मौत के बाद शनिवार की शाम उसके परिवार सहित संपर्क में आए नौ लोगों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया था। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं रविवार को मृतक के परिवार में पिता, चाचा, चाचा, गर्भवती पत्नी और तीन बच्चों के अलावा जिस निजी वाहन से परिवार के लोग 27 मई केे उसे जिला अस्पताल ले गए थे उस चालक सहित नौ लोगों को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 है। इसमे 10 एक्टिव मरीज हैं जबकि 11 मरीज ठीक होकर घर पर होम क्वारंटीन पर हैं। जिले में कुल 11 हॉट स्पॉट बनाए गए थे लेकिन मरीजों के ठीक होकर घर लौटने के बाद इनकी संख्या पांच रह गई है। अब बिसौरी, भूसीकृतपुरवा, जेगुरी, मझगाईं के अलावा धानापुर के अमरा गांव रविवार को नया हाट स्पाट बनाया गया। धानापुर ब्लाक के अमरा गांव के एक पाजिटिव की 28 मई को बीएचयू अस्पताल में मौत हो चुकी है। यह मरीज महाराष्ट्र के नासिक से घर लौटा था। जिले में पॉजिटिव पाए गए सभी प्रवासी हैं। जिले में अब तक 1471 लोगों के सैंपल भेजे गए। इसमें 1291 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 22 पाजिटिव हैं। 180 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed