फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After ten days the maximum temperature again reached 46 degrees

Chandauli News: दस दिन बाद फिर 46 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Mon, 10 Jun 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
After ten days the maximum temperature again reached 46 degrees
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी के प्रकोप ने लोगों का बेहाल कर दिया है। रविवार को दो डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले 31 मई को जिले का तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तेज धूप और लू की वजह से जिले का तापमान फिर से लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सुबह नौ बजे तक अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ कड़ी धूप और गर्म हवाएं झुलसाने लगी। दोपहर में अधिकतम तापमान बढ़कर 46 और न्यूनतम 31 डिग्री पहुंच गया। लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। घरों की छत पर रखी टंकियों का पानी उबलने लगा। दिन में ही नहीं, रात में भी गर्म हवाएं चलने से पंखे और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दस दिन के बाद मानसून आने की संभावना है। तब तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 20 जून तक गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed