{"_id":"585c2bcf4f1c1b774fe3b9bd","slug":"after-removing-again-flashed-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाने के बाद फिर लगीं दूकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाने के बाद फिर लगीं दूकानें
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
दूकानदारों को हटवाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में लचर यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी ने पटरी किनारे लगी रेलिंग के बाहर सजी दूकानों को हटाने का निर्देश गुरुवार को को दिया। पुलिस के सामने तो दूकानें हट गईं। लेकिन कुछ देर बाद फिर से रेलिंग के बाहर दूकानें गुलजार हो गईं।
नगर का मुख्य मार्ग जीटी रोड को जाम से मुक्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस दिन भर मशक्कत करती है लेकिन बेतरतीब ढंग से खड़े सवारी वाहन और ठेले खोमचे के चलते शहर को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। पिछले दिनों यातायात उपनिरीक्षक आरएन पासी ने बस स्टैंड के पास खड़े रहने वाले अवैध सवारी वाहनों को चकिया तिराहे पर ही रोक दिया था जिससे नगर की यातायात व्यवस्था में थोड़ा सुधार हुआ। बाद में इनका स्थानांतरण कर विनोद यादव को यातायात प्रभारी बनाया गया। गुरुवार को ड्यूटी संभालने के बाद यातायात प्रभारी ने पटरी किनारे दुकानें हटवाईं। पर उनके हटाने के बाद फिर से दूकानें अभी जगह पर सज गईं।