फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After bowing head, Yogiraj Baba Kinaram was worshipped and paid homage

Chandauli News: शीश नवाकर योगीराज बाबा कीनाराम के किए दर्शन-पूजन

Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
After bowing head, Yogiraj Baba Kinaram was worshipped and paid homage
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे कीनाराम महोत्सव की शुरुआत हुई। धनंजय सिंह व मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने हवन पूजन व आरती करके गुरु पूर्णिमा पर्व की शुरुआत की। दूरदराज से आए हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर अपने गुरु महाकापालिक योगीराज बाबा कीनाराम को शीश नवाकर दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में सर्वप्रथम पुरोहित देवदत्त पांडेय ने यहां स्थापित किनेश्वर महादेव, प्राचीन सत्ती माता जी, दैत्रावीर बाबा, कीनाराम बाबा द्वारा निर्मित कुंआ आदि स्थलों पर मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। वाल्मीकि कुंड बलुआ से काफी संख्या में कांवड़ियों ने जल लाकर बाबा कीनाराम का जलाभिषेक किया। दर्शनार्थियों को दिन भर प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। भीड़ को देखते हुए बलुआ थाना प्रभारी और मोहरगंज चौकी प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि यहां आए श्रद्धालुओं व जन प्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान भी किया गया। इस दौरान प्रभुनारायण सिंह लल्ला, शिवाजी सिंह, कुलदीप वर्मा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को आस्थावान अपने गुरुजनों के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने में जुटे रहे। भक्तों ने गुरुजनों की श्रद्धापूर्वक पूजा कर और शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बा में रहने वाले अपने गुरु डाॅ. संत त्रिपाठी की कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डाॅ. संत त्रिपाठी ने कहा कि गुरु-शिष्य का रिश्ता अनमोल और पवित्र होता है। कभी-कभी भक्तों की खुशहाली और सफलता के लिए गुरुजनों को परीक्षा देनी पड़ती है। वहीं अभेद आश्रम में शेखर साधु का भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा बहरवानी आत्म अनुसंधान केंद्र पर धर्मात्मानंद महाराज के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। चतुर्भुजपुर में औघड़ संत डगरिया सरकार और कालेश्वर मंदिर पर सुबह से भक्त दर्शन-पूजन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed