फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocate started demonstrating half naked in Tehsil premises

Chandauli News: तहसील परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगा अधिवक्ता

Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate started demonstrating half naked in Tehsil premises
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता समाधान दिवस के दौरान अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने भाजपा विधायक की शह पर नगर में 24 घंटे शराब बिक्री का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अमोघपुर गांव में 35 दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं है। सीओ आशुतोष और एसडीएम आलोक कुमार के मान मनौवल करने के बाद अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के काली महाल निवासी अधिवक्ता अभिषेक सिंह गौतम ने भाजपा विधायक पर 24 घंटे शराब बिक्री कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद विधायक के प्रतिनिधि ने मुगलसराय थाने में अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने पर तहसील पर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। आक्रोशित अधिवक्ता अभिषेक शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पहुंचे और कपड़े उतार कर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि अमोघपुर में 35 दिन से जलभराव के कारण 150 परिवार परेशान हैं। उन्होंने काली महाल में विधायक की शह पर 24 घंटे शराब की बिक्री का आरोप लगाया। कहा कि शराबियों के उत्पात से महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कहा कि इसका विरोध करने पर विधायक प्रतिनिधि ने हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार ने समझा बुझाकर अधिवक्ता को शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल का कहना है कि मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास है। शराब के व्यवसाय से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। अधिवक्ता के पास अगर मेरे खिलाफ सबूत हैं, तो वह कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed